जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, संवाददाता। मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026-27 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए नियमित उपस्थिति और 75 प्रतिशत अटेंडेंस अनिवार्य किया गया है। जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है, उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

उपस्थिति की अनिवार्यता झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 2025-26 सत्र से ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। निर्धारित उपस्थिति पूरी नहीं करने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जैक के इस निर्देश के बाद स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है। स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की...