Jamshedpur News: बोनस से बाजार में आएगा बूम, बढ़ेगी खरीदारी
जमशेदपुर, सितम्बर 5 -- Jamshedpur News: शहर में फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही बाजार में जबरदस्त रौनक लौटने की उम्मीद है। टाटा स्टील समेत विभिन्न कंपनियों में बोनस समझौतों का दौर शुरू हो चुका है, जिससे शहर के वित्तीय बाजार में लगभग 650 करोड़ रुपये आने का अनुमान है। इस त्योहारी सीजन में यह बंपर राशि न केवल कर्मचारियों के घरों में खुशियां लाएगी, बल्कि स्थानीय व्यापार को भी नई रफ्तार देगी। ज्यादातर कर्मचारी रियल एस्टेट, नई गाड़ी, सर्राफा और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी करते हैं। इसके अलावा लोग म्यूचुअल फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट जैसी योजनाओं में निवेश करने लगे हैं। शहर में बोनस से पहले बाजार भी उसी अनुरूप तैयारी करते हैं और तरह-तरह के आकर्षक ऑफर लाते हैं। यह भी पढ़ें- टाटा स्टील कर्मियों को 4.52 लाख तक बोनस, 315 करोड़ बंटेंगे; कैसे तय हुई रकम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.