Jamshedpur News: बोड़ाम में 13 सितंबर को रक्तदान शिविर
जमशेदपुर, सितम्बर 7 -- Jamshedpur News: पटमदा। बिरसा उलगुलान युवा एकता मंच की ओर से 13 सितंबर रविवार को बोड़ाम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। मंच के सदस्यों ने लोगों से अधिक संख्या में रक्तदान कर मानव सेवा के इस कार्य में शामिल होने की अपील की है। शिविर को सफल बनाने में हातु सरदार, नायके-डाकुआ, पीड़ गादी और तरप सरदार सहित मंच के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। रविवार को हुई तैयारी बैठक में शशिभूषण सिंह सरदार, सुरेन्द्र सिंह सरदार, फुलचांद सिंह सरदार, नीलकमल सिंह सरदार, गंगाधर सिंह सरदार, सुकु सिंह सरदार, सुभाष सहिष और राधेश्याम सिंह भूमिज मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: नामकुम के रक्तदान शिविर में 162 यूनिट रक्त संग्रह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.