Jamshedpur News: बोड़ाम में हादसे के बाद किसान की मौत, परिजनों ने लगाया पीटकर मारने का आरोप
जमशेदपुर, सितम्बर 6 -- Jamshedpur News: बोड़ाम के जिलिंगडूंगरी के समीप गुरुवार की रात करीब आठ बजे सड़क दुर्घटना में घायल मोपेड सवार युवक की एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। मृतक की पहचान पोखरिया गांव निवासी रंजीत महतो (35) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मोपेड से गिरने के कारण रंजीत घायल हुआ था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने इसे दुर्घटना नहीं बल्कि मारपीट में हुई मौत बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक के चचेरे भाई संजीत महतो ने बताया कि रंजीत गुरुवार दोपहर सब्जी बेचने के लिए भादुडीह हाट गया था। शाम को वह अकेले मोपेड (टीवीएस एक्सएल) से घर लौट रहा था। इस दौरान बेलटांड़-रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर जिलिंगडूंगरी और डिमुडीह के बीच उसके घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना रात करीब नौ बजे मिली। सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.