Jamshedpur News: बोड़ाम में बंसी से मछली पकड़ने की प्रतियोगिता 27 को
जमशेदपुर, सितम्बर 15 -- Jamshedpur News: पटमदा। बोड़ाम थाना क्षेत्र के शुक्ला गांव स्थित नया बांध में 27 सितंबर को बंसी से मछली पकड़ने की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें क्षेत्र के मछुआरे और अन्य इच्छुक प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। आयोजकों ने मछुआरों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। भाग लेने का शुल्क 2500 रुपये रखा गया है। तालाब मालिक दुर्योधन महतो ने बताया कि एक प्रतिभागी को एक स्थान से दो कांटा-डंडे से मछली पकड़ने की अनुमति होगी। प्रतियोगिता सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में 100 ग्राम से 12 किलोग्राम तक वजन वाली मछलियां उपलब्ध रहेंगी। इच्छुक लोग दुर्योधन महतो और रसराज महतो के पास शुल्क जमा कर नाम पंजीकृत करा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.