Jamshedpur News: बोड़ाम में पांच चापाकल दुरुस्त, ग्रामीणों को राहत
जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- Jamshedpur News: पटमदा। बोड़ाम के भूला व पटमदा के दिघी पंचायत अंतर्गत विभिन्न टोलों में लंबे समय से खराब पड़े चापाकलों की समस्या प्रकाश में आने के बाद समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने पहल की। उन्होंने मंगलवार को दोनों पंचायतों के पांच खराब चापाकलों की मरम्मत कराकर उन्हें चालू कराया। चापाकल चालू होने से ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से राहत मिली है। क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया। इनमें भूला, बारियादा, दिघी व जाल्ला गांव के खराब चापाकल शामिल हैं। मौके पर दीपक मुर्मू, कृत्तिवास महतो, प्रह्लाद महतो, दुर्योधन महतो, राजेन महतो, रोहिन महतो समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Palamu News: श्रमदान व सामाजिक सहयोग से क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.