जमशेदपुर, अक्टूबर 8 -- Jamshedpur News: पटमदा: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत कदमजोड़ा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने गुरुवार को बोड़ाम थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपते हुए चिन्नीवास महतो की कथित हत्याकांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। बताते हैं कि पिछले 18 जुलाई को चिन्नीवास महतो की संदिग्ध मौत हो गई थी और उसकी लाश गांव के ही एक खेत में नग्न अवस्था मिली थी। ज्ञापन सौंपने वालों में शरत चंद्र महतो, सागर सिंह, शक्तिपद सिंह, मीरा सिंह एवं संध्या रानी महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...