Jamshedpur News: बोड़ाम के रोजगार सेवकों ने की 14 माह से लंबित मानदेय की मांग
जमशेदपुर, अगस्त 1 -- Jamshedpur News: बोड़ाम प्रखंड के रोजगार सेवकों ने शुक्रवार को 14 माह से लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर डीडीसी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि इससे पहले 20 जुलाई को भी जिला कार्यालय में ज्ञापन देकर 15 दिनों के भीतर मानदेय का भुगतान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। वे पिछले कई महीनों से मानदेय भुगतान की मांग को लेकर प्रखंड और जिला कार्यालय के लगातार चक्कर लगा रहे हैं। अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। मानदेय नहीं मिलने से उन्हें क्षेत्र भ्रमण, सरकारी दायित्वों के निर्वहन और परिवार के भरण-पोषण में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Gridih News: 17 माह से मानदेय नहीं, बीडीओ से लगाई गुहार ज्ञापन सौंपने वालों में विजय दास, मनोज मिश्र, सहदेव बेहरा, अनिरुद्ध नायक, सहदेव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.