Jamshedpur News: बोड़ाम के धोबनी गांव में चिकन पॉक्स से 5 साल की बच्ची की मौत
जमशेदपुर, अगस्त 1 -- Jamshedpur News: पटमदा। पटमदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अंतर्गत बोड़ाम प्रखंड के धोबनी गांव में गुरुवार देर रात पांच वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। पटमदा सीएचसी प्रभारी ने प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह चिकन पॉक्स होने की संभावना जताई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जब पीड़ित परिवार के घर पहुंची, तो जानकारी मिली कि बच्ची को तेज बुखार के साथ चिकन पॉक्स के लक्षण थे। शुरुआत में परिजनों ने उसका झाड़-फूंक कराया। बाद में ग्रामीण चिकित्सक से आयुर्वेदिक और एलोपैथिक दोनों प्रकार की दवाएं दिलाई गईं। इसके बावजूद उसकी हालत बिगड़ती गई और उसे बचाया नहीं जा सका। शुक्रवार को परिजनों ने बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: संदिग्ध मलेरिया पीड़ित बच्ची की मौत, एक भर्ती इधर, गांव में मलेरिया के चार नए मामले सामने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.