जमशेदपुर, जुलाई 17 -- Jamshedpur News: पटमदा। जुगसलाई विधानसभा के अंतर्गत बोड़ाम के मतदान केंद्र संख्या-4 (बड़ाचिड़का गांव) की बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) दीप्तिमय महतो ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने मतदाताओं का एसआईआर फॉर्म शत-प्रतिशत भरकर जिले में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किया। बोड़ाम के सीओ रंजीत रंजन ने बताया कि बीएलओ दीप्तिमय महतो को बूथ संख्या-4 के कुल 655 मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म भरने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने अतिरिक्त मेहनत, घर-घर संपर्क और समयबद्ध कार्यशैली के बल पर सभी 655 मतदाताओं का फॉर्म सफलतापूर्वक भरवा दिया। सीओ ने बताया कि दीप्तिमय महतो की इस उपलब्धि से न केवल बोड़ाम प्रखंड बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है। यह भी पढ़ें- एसआईआर को लेकर एसडीओ ने किया मत...