जमशेदपुर, सितम्बर 4 -- Jamshedpur News: बागबेड़ा कॉलोनी की पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा के बैंक खाते से बिना अनुमति 1.57 लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन निकासी का मामला सामने आया है। इस संबंध में उनके पति श्रवण मिश्रा ने साइबर थाने में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और राशि की रिकवरी की मांग की है। शिकायत के अनुसार, दो सितंबर को बैंक खाते से लगातार तीन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किए गए। इनके जरिए खाते से क्रमश : 44,998 रुपये, 37,841 रुपये और 75,000 रुपये की निकासी हुई। इस तरह कुल 1,57,839 रुपये निकल गए। श्रवण मिश्रा का कहना है कि उक्त सभी लेन-देन उनकी जानकारी और अनुमति के बिना किए गए हैं। खाते से राशि निकासी की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने मामले की शिकायत साइबर थाना में की। शिकायत के साथ संबंधित बैंक खाते और साइबर ट्रांजेक्शन से जुड़ी जानकारी भी ...