जमशेदपुर, अक्टूबर 9 -- Jamshedpur News: भालूबासा में गुरुवार को करंट से 30 वर्षीय युवक मोनू सीट उर्फ मुन्ना की मौत हो गई। हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वह बहरागोड़ा के दरखुली का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, मोनू बचपन से डॉ. विजय अग्रवाल और उनके परिवार के साथ रहकर काम करता था। लंबे समय तक परिवार के साथ रहने के कारण मोनू उनके घर का सदस्य जैसा बन गया था। गुरुवार को मोनू घर के बेसमेंट में कपड़े सुखाने था। इस दौरान वह बिजली के तार के संपर्क में आ गया। अचानक करंट लगने से वह बेसमेंट में ही गिर पड़ा। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया और तत्काल अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। परिजन और अन्य लोग उसे लेकर टीएमएच पहुंचे, ले...