Jamshedpur News: बेल्डीह क्लब ने जीता इंटर-क्लब फुटसल टूर्नामेंट का खिताब
जमशेदपुर, अक्टूबर 11 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बेल्डीह क्लब ने शानदार प्रदर्शन और बेहतरीन तालमेल के दम पर इंटर-क्लब फुटसल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही बेल्डीह क्लब ने फाइनल में टेल्को क्लब को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा जोश लगाया। बेल्डीह के खिलाड़ियों ने रणनीतिक अनुशासन और मजबूत आक्रमण से जीत सुनिश्चित की। अविनाश चौधरी और विख्यात सिन्हा को प्लेयर ऑफ द मैच तथा लक्ष्य चोपड़ा को गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला। टीम के अनुशासन और संयुक्त प्रयास की क्लब प्रबंधन सहित सभी सदस्यों ने सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.