जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- Jamshedpur News: बेल्डीह क्लब कर्मचारियों का बोनस समझौता मंगलवार को संपन्न हो गया। बेल्डीह क्लब प्रबंधन एवं होटल कैंटीन रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच संपन्न हुए समझौते के तहत कर्मचारियों को 19 प्रतिशत बोनस मिलेगा। कर्मचारियों को बोनस के रूप में न्यूनतम 29,295 ओर अधिकतम 59,873 रुपए मिलेंगे। समझौते पर प्रबंधन की ओर से बेल्डीह क्लब के चेयरमैन डीबी सुंदर रामम, सचिव वरुण बजाज, संयुक्त सचिव आयान लहरी, कोषाध्यक्ष विशाल अग्रवाल व एएम मिश्रा जबकि यूनियन की तरफ से अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, सह अध्यक्ष बीके डिंडा, महामंत्री ददन सिंह, कमेटी मेंबर एसके जुल्फिकार अली, सिद्धार्थ शंकर दास एवं अजीत सिंह ने हस्ताक्षर किए। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: टाटा स्टील कलर्स कर्मचारियों को 95,771 तक बोनस इस मौके पर कर्मचारियों को संबोधित क...