जमशेदपुर, जुलाई 25 -- Jamshedpur News: सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने गुरुवार को बेलाजुड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हेल्पिंग हैंडस द्वारा संचालित बुजुर्गों के घर करुणा जेरियट्रिक केयर सेंटर का उद्धघाटन किया। सिविल सर्जन ने कहा कि मानवीय पहल से बुजुर्गों को आवास, भोजन, स्वास्थ्य देखभाल, आत्मीय वातावरण मिलेगा। जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धावड़िया ने बुजुर्गों के सम्मान, सुरक्षा एवं बेहतर जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उद्घाटन सामारोह में जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार, पांडा जुगसलाई के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोईज अख्तर अंसारी, टाटा वर्कर्स यूनियन के संजीव चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता पूर्वी घोष समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...