Jamshedpur News: बेलटांड़ बाजार का ट्रांसफॉर्मर 20 दिन में तीन बार खराब
जमशेदपुर, अगस्त 20 -- Jamshedpur News: पटमदा के बेलटांड़ बाजार का ट्रांसफॉर्मर पिछले 20 दिनों में तीन बार खराब हो चुका है। इसके कारण बेलटांड़ चौक के निवासी और दुकानदार पिछले चार दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे हैं। बार-बार ट्रांसफॉर्मर खराब होने से उपभोक्ताओं में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों की सूचना पर बिजली विभाग द्वारा अब तक 2 बार खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलकर नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। हालांकि, हर बार ट्रांसफॉर्मर महज एक-दो दिन चलने के बाद खराब हो गया।दुकानदारों ने बताया कि पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण शाम होते ही बेलटांड़ बाजार में अंधेरा छा जाता है। इसका सीधा असर दुकानदारों के कारोबार पर पड़ रहा है। शाम के समय ग्राहक भी अंधेरे के कारण बाजार में आने से कतराते हैं।उपभोक्ताओं का कहना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.