Jamshedpur News: बेटी के आने से जिंदगी की हर चीज से हो जाता है प्यार : शैलेश लोढ़ा
जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- Jamshedpur News: फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस) के जमशेदपुर चैप्टर की ओर से शनिवार को बिष्टूपुर स्थित नरभेराम स्कूल के कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में प्रसिद्ध कवि, अभिनेता एवं साहित्यकार शैलेश लोढ़ा अभिनीत मेगा थिएटर प्ले डैड्स गर्लफ्रेंड का मंचन किया गया। हास्य, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित इस नाटक ने दर्शकों का मनोरंजन के साथ आपसी समझ, प्रेम और संवाद का महत्व भी समझाया। मनोरंजन के साथ सामाजिक सरोकार का संदेश देने वाले इस नाटक पर खूब तालियां बजीं। शैलेश लोढ़ा ने अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया। ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। ऑडिटोरियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा। आयोजन का उद्देश्य एकल अभियान के माध्यम से ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों के बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.