Jamshedpur News: बेटा होने की खुशी में पी शराब, फिर एमजीएम अस्पताल में किया घंटों हंगामा
जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में सोमवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बेटे के जन्म की खुशी में अत्यधिक शराब पीकर एक युवक ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। अस्पताल में मौजूद लोगों को भी नहीं बख्शा। घंटों हंगामे के बाद बिहार के भोजपुर निवासी इस युवक को काबू करने में होमगार्ड के जवानों को भी चोटें आईं, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे इंजेक्शन देकर शांत कराया। शाम करीब साढ़े छह बजे उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि बिहार के भोजपुर जिले के जेठवार निवासी चंदन कुमार (23 वर्ष) की पत्नी ने करीब तीन दिन पहले एमजीएम अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। पत्नी अभी गायनिक वार्ड में भर्ती है। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे चंदन का एक दोस्त अस्पताल पहुंचा। बेटे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.