Jamshedpur News: बीएससी नर्सिंग में एडमिशन को पहुंचे दूर-दराज के छात्र बैरंग लौटे
जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बीएससी नर्सिंग में एडमिशन के लिए पहुंचे हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद और बिहार के कई जिलों के विद्यार्थियों को बैरंग लौटना पड़ा। वे नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में एडमिशन के लिए गये थे। सोमवार को उनकी काउंसलिंग की डेट थी। परंतु उन्हें वहां बताया गया कि वहां की सीटें फुल हो चुकी हैं। इसलिए वे एडमिशन नहीं ले सकते। इसके कारण वहां पहुंचे करीब 55 विद्यार्थियों को निराश लौटना पड़ा। बाद में उनमें से कुछ विद्यार्थी उपायुक्त से शिकायत करने डीसी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्होंने कंबाइंड इंट्रेंस एक्जाम दिया था। उसमें उन्हें नर्सिंग काउंसिल से यह इंस्टीट्यूट आवंटित किया गया था। उन लोगों को 28 सितंबर को ही इंस्टीट्यूट पहुंचने के लिए कहा गया था। सोमवार को आखिरी काउंसलिंग थी। विसंगति यह थी कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.