जमशेदपुर, नवम्बर 10 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए बीएड, एमएड और बीपीएड पाठ्यक्रमों में नामांकन की अनुशंसा हेतु अंतिम चक्र ऑनलाइन साक्षात्कार को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं विशेष चक्र ऑनलाइन साक्षात्कार के उपरांत विभिन्न संस्थानों में रिक्त बची सीटों पर नामांकन के लिए यह अंतिम चक्र ऑनलाइन साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है।पर्षद के अनुसार, राज्य मेधा सूची में शामिल ऐसे सभी अभ्यर्थी इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं जो पूर्व के चरणों में शामिल नहीं हुए या जिन्हें सीट आवंटन नहीं हुआ था। इसके साथ ही, वैसे अभ्यर्थी जो पूर्व के साक्षात्कारों से नामांकित हैं और रिक्त बची सीटों पर संस्थान परिवर्तन चाहते हैं, वे भी इस साक्षात्क...