Jamshedpur News: बिहार के नाबालिग प्रेमी युगल टाटानगर में पकड़े गए
जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: बिहार के जमुई से फरार नाबालिग प्रेमिका और उसके बालिग प्रेमी को टाटानगर स्टेशन पर रेलवे चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने बुधवार रात संदेह के आधार पर पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों के घर से भागने की पुष्टि होने पर नाबालिग किशोरी को सुरक्षा गृह में भेज दिया गया, जबकि युवक को रेल थाने में बैठाकर परिजनों को सूचना दी गई थी। शुक्रवार को दोनों के ही परिजन टाटानगर आकर रेलवे चाइल्ड लाइन और रेल पुलिस से मिले। किशोरी पक्ष की सहमति से युवक परिजनों के सुपुर्द हो गया। वहीं, नाबालिग किशोरी को आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजन को सौंपा गया। मालूम हो कि रेलवे चाइल्ड लाइन के सदस्य परिजन से बिछुड़े या अन्य कारणों से स्टेशन पर भटक रहे बच्चों को परिजनों से मिलाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.