Jamshedpur News: बिष्टूपुर में 8-10 युवकों ने की मारपीट, पत्थर मारकर कार का शीशा तोड़ा
जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: बिष्टूपुर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 10, सीएच एरिया में बुधवार की शाम आपसी विवाद को लेकर 8 से 10 की संख्या में आए अज्ञात युवकों ने दो लोगों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। इस दौरान युवकों ने सड़क किनारे पड़े पत्थर से एक कार पर हमला कर उसका अगला शीशा और चालक की ओर का शीशा तोड़ दिया। कार के दाहिने तरफ के गेट को भी क्षति पहुंची है। मामले में बिष्टूपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को दिए आवेदन में मानगो के सहारा सिटी निवासी संजीव मिश्र ने बताया कि वह बुधवार शाम करीब सात बजे अपनी ब्रेजा कार से अपने मित्र अनिल गर्ग के घर गए थे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: टांड़ बालीडीह टोल प्लाजा के पास युवकों से मारपीट उन्होंने कार घर के बाहर खड़ी कर दी थी। कुछ देर बाद वह अपने मित्र के साथ चाय पीने के लिए बाजार जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.