जमशेदपुर, सितम्बर 7 -- Jamshedpur News: बिष्टूपुर गुरुद्वारा बस्ती खरकई रोड में विदेशी शराब की दुकान खोलने का बस्तीवासियों ने विरोध किया है। शनिवार को बस्तीवासी दुकान के सामने धरना देकर बैठ गए, जिससे निर्माण कार्य को रोकना पड़ गया। बस्ती वासियों का साथ गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी एवं मंदिर समिति के पदधारियों ने भी दिया। बस्तीवासियों का तर्क है कि यह गुरुद्वारा जाने का मार्ग है और यहां से गुरुद्वारा 100 मीटर की दूरी पर है। उत्तर सबरीमाला धर्मसास्था मंदिर मात्र 30 फीट की दूरी पर है, जिसे स्थानीय लोग अय्यप्पा मंदिर भी कहते हैं। भगवान अय्यप्पा और अन्य देवी-देवताओं को समर्पित लगभग 60 साल पुराना मंदिर है। दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं की आस्था व भक्ति के केंद्र इस मंदिर में बड़ी संख्या में दर्शन करने लोग यहां आते हैं। विरोध जताने वालों में गुरुद्...