Jamshedpur News: बिष्टूपुर में बाल विवाह रोकथाम को हुई जिला स्तरीय कार्यशाला
जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर।बिष्टूपुर में सामाजिक संस्था युवा (यूथ फॉर यूनिटी एंड वॉलंटरी एक्शन) की ओर से बाल विवाह रोकथाम में पंचायत, समुदाय एवं जिला हितधारकों की भूमिका, समन्वय एवं जवाबदेही पर जिला स्तरीय कार्यशाला हुई। इसका उद्देश्य प्रशासन, पुलिस, विद्यालय, मीडिया और सामाजिक संगठनों के बीच तालमेल मजबूत करना था। कार्यशाला का संचालन अंजना देवगम ने किया। संस्था की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने कहा कि बाल विवाह केवल कानूनी मुद्दा नहीं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य से जुड़ा विषय है। साइबर थाना के अमित अभिषेक ने कानूनी पहलुओं के साथ किशोर-किशोरियों को साइबर अपराध और हेल्पलाइन 1930 के प्रति जागरूक किया। वन स्टॉप सेंटर की नीतू कुमारी ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।वरिष्ठ पत्रकार अन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.