Jamshedpur News: बिष्टुपुर स्थित एलआईसी बिल्डिंग की चौथी मंजिल में लगी आग
जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- Jamshedpur News: बिष्टुपुर स्थित एलआईसी बिल्डिंग की चौथी मंजिल में शनिवार देर रात अचानक आग लग गयी। रात करीब तीन बजे के बाद बिल्डिंग की चौथी मंजिल से आग की लपटें और धुआं निकलता देख सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही झारखंड अग्निशमन विभाग के साथ टाटा स्टील की अग्निशमन टीम भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब चार दमकलों की मदद से अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग तेज होने के कारण करीब तीन घंटे तक लगातार मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयास के बाद आग पर आंशिक रूप से काबू पाया जा सका। घटना की जानकारी मिलने के बाद एलआईसी के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार आग चौथी मंजिल स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में लगी थी। आग से कितना नुकसान हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.