Jamshedpur News: बिरसानगर में ब्राउन शुगर की 29 पुड़िया के साथ तीन युवक पकड़े गए
जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: बिरसानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को पकड़ा है। उनके पास से ब्राउन शुगर की 29 पुड़िया और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस तीनों से पूछताछ कर नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को बिरसानगर इलाके में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान तीन युवकों को पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से ब्राउन शुगर की 29 पुड़िया और मोबाइल फोन मिले। पुलिस बरामद मोबाइल फोन की जांच के जरिए यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में थे और मादक पदार्थ कहां से लाते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.