Jamshedpur News: बिरसानगर में पीएम आवास योजना के निर्माणाधीन भवन से गिरकर किशोर की मौत
जमशेदपुर, जुलाई 20 -- Jamshedpur News: बिरसानगर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पीएम आवास योजना के निर्माणाधीन भवन से गिरकर किशोर की मौत हो गई। किशोर की पहचान 12 वर्षीय सचिन मुर्मू के रूप में हुई है। वह भवन की नौवीं मंजिल से गिर पड़ा। सूचना मिलने पर बिरसानगर थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। सचिन मुर्मू बिरसानगर जोन नंबर-1 स्थित साधुडेरा का रहने वाला था। स्थानीय लोगों के अनुसार, सचिन अपने कुछ दोस्तों के साथ अक्सर निर्माणाधीन भवन के आसपास खेलने जाता था। शनिवार को भी वह अपने साथियों के साथ खेलते-खेलते भवन की सबसे ऊपरी मंजिल तक पहुंच गया। इस दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नौवीं मंजिल से सीधे नीचे गिर पड़ा। ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.