Jamshedpur News: बिरसानगर में दो युवकों ने पत्थर मारकर तीन कारें तोड़ीं, एक में लगा दी आग
जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- Jamshedpur News: बिरसानगर जोन नंबर-6 में गुरुवार देर रात दो युवकों ने तीन कारों को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद एक कार में आग लगा दी। युवकों ने किराना दुकान के बाहर रखा सामान भी फेंक दिया और एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। घटना के दौरान दोनों ने चेहरे पर रुमाल बांध रखा था। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। घटना रात करीब दो बजे की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों युवक पैदल पहुंचे थे। उन्होंने वहां खड़ी कारों पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। इससे तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके बाद एक कार में आग लगाने का प्रयास किया गया। आग की जानकारी मिलने पर बस्ती के लोगों की नींद खुल गई। लोग मौके पर पहुंचे और कुएं से पानी निकालकर कार पर डालने लगे। लोगों ने आग पर काबू पाया। आग से कार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.