Jamshedpur News: बिना लाइसेंस बेच रहे थे पटाखा, प्रशासन ने दो दुकानें कराईं बंद
जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- Jamshedpur News: जिला प्रशासन ने सुंदरनगर थाना क्षेत्र के कुदादा में बिना लाइसेंस चल रही दो पटाखा दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की। प्रशासनिक टीम ने जांच के बाद दोनों दुकानों को तत्काल बंद करा दिया। दीपावली के मद्देनजर पटाखों की अवैध बिक्री रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, बीडीओ सुमित प्रकाश, सीओ मनोज कुमार और सुंदरनगर थाना प्रभारी अजित मुंडा मंगलवार को कुदादा पहुंचे। वहां टीम ने मेगोटिया इंटरप्राइजेज और मां बनभोरी ट्रेडर्स नाम की पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों से पटाखों की बिक्री से संबंधित लाइसेंस और अन्य वैध दस्तावेज मांगे। हालांकि, दोनों दुकानदार आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद प्रशासन ने दोनों दुकानों को तत्काल बंद करा दिया। अधिकारियों ने दुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.