Jamshedpur News: बिना ट्रेड लाइसेंस कोचिंग संस्थानों पर कसेगा शिकंजा
जमशेदपुर, अगस्त 26 -- Jamshedpur News: शहर में बिना ट्रेड लाइसेंस संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों के खिलाफ नगर निकाय अब कार्रवाई की तैयारी में है। नगर विकास विभाग ने निकायों को ऐसे संस्थानों की जांच कर नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। जांच के दौरान व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने वाले संस्थानों को नियमों के तहत वैध ट्रेड लाइसेंस लेने का अवसर दिया जाएगा। निगम की ओर से जारी नोटिस में स्पष्ट किया जाएगा कि नोटिस मिलने के तीन दिनों के भीतर वैध अनुमति नहीं लेने पर संबंधित कोचिंग संस्थान के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की जा सकती है। निकायों के आंकड़ों के अनुसार शहर में करीब 150 से अधिक शैक्षणिक संस्थान संचालित हैं। इनमें गिने-चुने कोचिंग संस्थानों के पास ही ट्रेड लाइसेंस होने की जानकारी है。 यह भी पढ़ें- Ranchi News: 20 कोचिंग और लाइब्रेरी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.