Jamshedpur News: बिना अनुमति पेड़ काटने की शिकायत, कार्रवाई की मांग
जमशेदपुर, अगस्त 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। खरकई स्वर्णरेखा संरक्षण समिति के अध्यक्ष ने डीएफओ को ज्ञापन सौंपकर टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग के कुछ कर्मियों पर बिना अनुमति पेड़ काटने और संस्था के कार्यालय को हटाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि कार्यालय परिसर में लगे पुराने जलेबी के पेड़ की डाल काट दी गई। विरोध करने पर संबंधित लोग मौके से फरार हो गए। समिति ने आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई करने तथा बिना अनुमति पेड़ काटने की घटना की जांच कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.