Jamshedpur News: बिड़रा में 22 सितंबर को मनेगा करम परब
जमशेदपुर, सितम्बर 7 -- Jamshedpur News: पटमदा। प्रकृति पर्व करम को लेकर बिड़रा गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें 22 सितंबर को करम परब पारंपरिक, शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से मनाने की तैयारियों पर चर्चा की गई। व्रतियों के लिए पूड़ी, सूजी का हलवा व पूजा प्रसादी तथा श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी महाप्रसाद की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं और अतिथियों के स्वागत की भी विशेष तैयारी की जाएगी। बैठक में वीर रुद्र प्रताप, चंदन महतो, मुकेश, मिलन, सुखदेव, कैलाश, अमृत, राजीब और मिठुन सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और सौहार्द के साथ पर्व को सफल बनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- करम पर्व की तैयारियों शुरू, 22 को रखा जाएगा उपवास यह भी पढ़ें- Bokaro News: 19 सितंबर को होगा विराट करम अखड़ा, शोभायात्रा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.