Jamshedpur News: बिड़रा में लगा शिविर, 65 यूनिट रक्त संग्रह
जमशेदपुर, जुलाई 13 -- Jamshedpur News: पटमदा। पटमदा प्रखंड के बिड़रा गांव स्थित ग्राम संसद भवन में रविवार को जेएलकेएम के तत्वावधान में एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जमशेदपुर के सहयोग से एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। खेती-बाड़ी के व्यस्त मौसम के बावजूद क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक सरोकार और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। शिविर में कुल 65 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। जेएलकेएम के जिला वरीय उपाध्यक्ष सुब्रत महतो ने बताया कि शिविर का उद्देश्य पटमदा-बोड़ाम क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और लोगों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.