Jamshedpur News: बिड़रा प्राथमिक विद्यालय के नए भवन निर्माण का रास्ता साफ
जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- विद्यालय भवन निर्माण की राह हुई आसान Jamshedpur News: पटमदा।पटमदा प्रखंड के बिड़रा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के नए भवन निर्माण का रास्ता अब साफ होता नजर आ रहा है। वर्षों से जमीन विवाद के कारण अटके निर्माण कार्य को शुरू कराने के लिए स्थानीय प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। शुक्रवार को सीओ के निर्देश पर विद्यालय की जमीन का विधिवत सीमांकन कराया गया। साथ ही विद्यालय परिसर की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया गया।इससे पहले गुरुवार को सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने उपमुखिया गोपाल गोराई, ग्राम प्रधान विकास महतो और समाजसेवी विश्वनाथ महतो के साथ विद्यालय परिसर पहुंचकर जमीन का निरीक्षण किया था। उपमुखिया गोपाल गोराई ने बताया कि विद्यालय भवन निर्माण के लिए पूर्व में विभाग की ओर से राशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन जमीन व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.