Jamshedpur News: बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पांच दिन का अल्टीमेटम
जमशेदपुर, जुलाई 13 -- Jamshedpur News: बोड़ाम प्रखंड की पहाड़पुर पंचायत के ग्रामीणों ने लंबे समय से जारी बिजली संकट के विरोध में शनिवार को बीडीओ किकू महतो एवं बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के नाम विभागीय कर्मचारी को सामूहिक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने नियमित और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। मुखिया अजब सिंह के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि अति संवेदनशील श्रेणी में आने के बावजूद उनके क्षेत्र में लंबे समय से बिजली आपूर्ति बेहद अनियमित है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में कई-कई घंटों तक बिजली गुल रहती है। वहीं कम वोल्टेज की समस्या के कारण घरेलू कार्यों के अलावा विद्यार्थियों की पढ़ाई, किसानों की सिंचाई, छोटे व्यवसाय और अन्य आवश्यक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.