जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: बिजली कनेक्शन से लेकर गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति तक की परेशानी, बैंकिंग सेवाओं की जटिलता और औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली से छोटे उद्यमियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। लघु उद्योग भारती ने उद्यमियों की समस्याओं को झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (जियाडा) के समक्ष उठाते हुए जल्द समाधान की मांग की है। उद्यमियों का कहना है कि सुविधाओं की कमी और प्रक्रियागत बाधाओं के कारण उद्योगों के संचालन और विस्तार में मुश्किलें आ रही हैं। उद्यमियों ने छोटे उद्योगों के लिए बैंक ऋण की प्रक्रिया सरल बनाने और बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उनका कहना था कि आसानी से ऋण मिलने से कारोबार का विस्तार होगा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली कटौती और गुणवत...