Jamshedpur News: बाल संसद में किशोरियों ने तोड़ी चुप्पी, लैंगिक भेदभाव पर उठाई आवाज
जमशेदपुर, नवम्बर 23 -- Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में किशोरियों की सुरक्षा, अधिकारों के संरक्षण और लैंगिक हिंसा की रोकथाम को लेकर नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल बिष्टूपुर में बाल संसद का आयोजन किया गया। चुप्पी तोड़ो पहल के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने पितृसत्तात्मक सोच, लैंगिक भेदभाव, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, बालिकाओं की शिक्षा और निर्णय लेने में उनकी भागीदारी जैसे मुद्दों पर खुलकर विचार रखे। इसका उद्देश्य किशोरियों को अपनी बात रखने का मंच देने के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता और अधिकारों के प्रति जागरूकता विकसित करना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि समाज में आज भी पितृ सत्तात्मक सोच और रूढ़िवादी मान्यताएं मौजूद हैं। इनमें बदलाव जरूरी है। किसी के साथ उत्पीड़न या अन्याय होने पर मूकदर्शक रहने के बजाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.