जमशेदपुर, सितम्बर 22 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सोमवार को जुगसलाई नगर परिषद के कर्मचारियों ने बाल भारती स्कूल वार्ड 8 और गर्ल्स हाई स्कूल वार्ड संख्या 16 में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2026 को लेकर नुक्कड़ नाटक किया गया। कलाकारों और स्कूली बच्चों ने घर-घर से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग कर देने का संदेश दिया। नप की स्वच्छता विशेषज्ञ अमृता साक्षी और ट्रेनर सुजीत कुमार गिरी के नेतृत्व में बच्चों और शिक्षिकाओं को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के नए नियम से अवगत कराया गया। अमृता साक्षी के अनुसार, पथ कलाकारों के साथ क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 अक्तूबर तक चलेगा। यह भी पढ़ें- Simdega News: स्वच्छता को लेकर नगर परिषद ने चलाया जागरूकता अभियान यह भी पढ़ें- Katiha...