जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर।राजकीय ठक्कर बापा मध्य विद्यालय में सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को उनके अधिकारों के साथ-साथ बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न कानूनों और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। ट्रस्ट की अध्यक्ष पल्लवी दीप ने बच्चों को शिक्षा एवं समानता के अधिकार की जानकारी देते हुए भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पोक्सो कानून, नशा उन्मूलन, बाल संरक्षण और मानव तस्करी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने अधिकारों की जानकारी होने के साथ-साथ किसी भी तरह के शोषण या उत्पीड़न के प्रति सतर्क रहना जरूरी है।वॉलिंटियर मोनालिसा कुजूर ने बाल विवाह और बाल श्रम के दुष्परिणामों प...