जमशेदपुर, अक्टूबर 15 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा, जमशेदपुर में भारतीय संस्कृति, परंपरा और शाश्वत जीवन-मूल्यों को समर्पित महिषासुर मर्दिनी एवं रामलीला की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। महिषासुर मर्दिनी नृत्य-नाटिका में मां दुर्गा द्वारा महिषासुर के वध के माध्यम से बुराई पर अच्छाई, भय पर साहस तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रभावशाली चित्रण किया गया। वहीं, रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों, त्याग, भक्ति और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने उनकी प्रतिभा, रचनात्मकता और अभिनय-कौशल को प्रदर्शित करने के साथ भारतीय सांस्कृतिक विरासत एवं पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश भी दिया। यह भी पढ़ें- Pakur News: डीएवी महेशपुर में छात्र-...