Jamshedpur News: बारीडीह में चित्रांश परिवार ने मनाया सावन महोत्सव
जमशेदपुर, अगस्त 2 -- Jamshedpur News: विजया गार्डन चित्रांश परिवार की महिलाओं द्वारा विजया गार्डन क्लब हाउस, बारीडीह में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली। क्लब को आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सावन क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें चिट के माध्यम से सावन क्वीन का चयन किया गया। विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा उपस्थित सभी सदस्यों को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। अंत में सभी ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। आयोजन को सफल बनाने में प्रियंका वर्मा, आभा शरण, अनुपमा अखौरी, इष्टिता शरण, शिखा श्रीवास्तव, रंजू वर्मा, सरिता वासुदेवा, स्नेहा श्रीवास्तव, अनिता वर्मा, रिचा सिन्हा, डॉ. सीमा सिन्हा, निवा वर्मा, डॉ. शबनम धीरा,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.