Jamshedpur News: बारीगोड़ा उत्पात मामले में दो युवक हिरासत में, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
जमशेदपुर, जुलाई 16 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा गायत्री नगर में बुधवार रात हुए उत्पात, मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। पुलिस के अनुसार, 10 से 15 युवकों ने राहगीरों के साथ मारपीट करने के बाद मुन्ना सिंह के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। इस दौरान महिलाओं के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की गई तथा एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। घटना में जय कामत, हरिओम कुमार और मुन्ना सिंह की बेटी घायल हुई। शिकायत में राहरगोड़ा निवासी आयुष बच्चा, विवेक समेत 10 से 15 युवकों पर आरोप लगाया गया है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: पर्स छिनतई मामले में एक युवक हिरासत में, दूसरे आरोपी की तलाश तेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.