Jamshedpur News: बारिश से कई इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित
जमशेदपुर, जुलाई 17 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। शुक्रवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव हो गया, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। मानगो स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क पर पानी भरने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक यातायात बाधित रहा। लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। सोनारी के आदर्शनगर, भालूबासा टीचर्स कॉलोनी, भुइयांडीह कल्याणनगर, निर्मलनगर और कालिंदी बस्ती सहित कई इलाकों में सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं। जलभराव के कारण लोगों को घरों से निकलने में भी कठिनाई हुई। कई स्थानों पर नालियों की सफाई नहीं होने से बारिश का पानी समय पर नहीं निकल सका, जिससे समस्या और बढ़ गई। स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से नियमित नाला सफाई और प्रभावी जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि हर बारिश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.