जमशेदपुर, अक्टूबर 24 -- Jamshedpur News: बादामपहाड़ से पुरी के बीच प्रस्तावित ट्रेन सेवा को लेकर रेलवे की तैयारियां तेज हो गई है। इस ट्रेन का रैक टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंच गया है। रैक के पहुंचने के बाद ट्रेन के परिचालन को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इस ट्रेन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगी। बादामपहाड़ क्षेत्र से पुरी के बीच रेल संपर्क बेहतर होने से यात्रियों को धार्मिक यात्रा के लिए सुविधा मिलेगी। पुरी स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में दर्शन के लिए झारखंड और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। नई ट्रेन सेवा शुरू होने से यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...