Jamshedpur News: बादामपहाड़ ट्रेन से कटकर युवती की मौत
जमशेदपुर, अगस्त 4 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बादामपहाड़-टाटानगर मेमू ट्रेन की चपेट में आकर 35 वर्षीय अज्ञात युवती की मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह हल्दीपोखर स्टेशन के पास की है। आरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंचे थे लेकिन स्थानीय पुलिस ने शव को लाइन से उठाकर तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में लोगों ने बताया कि, युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। कई दिनों से वह क्षेत्र में भटक रही थी। पुलिस युवती के परिजनों की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.