Jamshedpur News: बादशाह मेमोरियल वॉलीबॉल : बालक-बालिका दोनों वर्ग में ईस्ट सिंहभूम फाइनल में
जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। दुमका में 23 से 25 अक्तूबर तक आयोजित बादशाह सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में ईस्ट सिंहभूम की बालक और बालिका दोनों टीमों ने फाइनल में जगह बना ली है। दोनों टीमें 25 अक्तूबर को खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। बालक वर्ग के सेमीफाइनल में ईस्ट सिंहभूम ने धनबाद को सीधे सेट में 2-0 से हराया। टीम ने पहला सेट 25-17 और दूसरा सेट 25-19 से जीता। वहीं, बालिका वर्ग में ईस्ट सिंहभूम ने गुमला को 2-0 से पराजित किया। टीम ने पहला सेट 25-17 और दूसरा सेट 26-24 से अपने नाम किया। फाइनल में बालक वर्ग में ईस्ट सिंहभूम का सामना हजारीबाग से होगा, जबकि बालिका वर्ग में टीम रामगढ़ से भिड़ेगी। यह भी पढ़ें- Dumka News: मिनी झारखंड राज्य वॉलीबॉल चैंपियनशिप में बालक वर्ग में पूर्वी सिंहभूम और हजारीबाग फाइनल में पहुंचा दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.