Jamshedpur News: बाटालुका में जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा का लिया संकल्प
जमशेदपुर, जुलाई 6 -- Jamshedpur News: गोबरघुसी पंचायत के सुदूरवर्ती गांव बाटालुका में शनिवार को ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन, आवास, सड़क, बिजली, पेयजल और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने सभी पात्र लोगों तक योजनाओं का पारदर्शी लाभ पहुंचाने की मांग की। समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने कहा कि शिक्षा, जनजागरूकता और जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त रहने की अपील की और ग्रामीणों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का भरोसा दिया। अंत में ग्रामीणों ने क्षेत्र के समग्र विकास, प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा और जनहित के मुद्दों पर एकजुट रहकर संघर्ष करने तथा जनभागीदारी बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- कोईल कारो की वर्षगांठ पर जल, जंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.