Jamshedpur News: बागुनहातु: स्वर्णरेखा नदी में डोंगा पलटने से दो मछुआरे बहे
जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- Jamshedpur News: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु स्थित बिहारी घाट में शनिवार तड़के करीब तीन बजे डोंगा पलटने से दो मछुआरे स्वर्णरेखा नदी के तेज बहाव में बह गए। हादसे के दौरान तीसरा मछुआरा किसी तरह तैरकर नदी से बाहर निकल आया और बस्ती में पहुंचकर लोगों को घटना की जानकारी दी। नदी में बहने वाले मछुआरों की पहचान बारीडीह के मीरा पथ निवासी अमित कुमार उर्फ गजनी और बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमित, बिट्टू और उनका साथी विक्की डोंगा पर सवार होकर नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान नदी के बीच अचानक डोंगा का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। डोंगा पलटते ही तीनों नदी में गिर गए। विक्की किसी तरह तैरकर नदी से बाहर निकल गया, जबकि अमित और बिट्टू तेज बहाव में बह गए. यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: लुआबासा के पास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.