Jamshedpur News: बागबेड़ा में छठ महापर्व को लेकर सफाई व कृत्रिम घाट निर्माण की उठी मांग
जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया संतोष ठाकुर, झामुमो बागबेड़ा कॉलोनी अध्यक्ष अजीत सिन्हा एवं वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार सिंह ने पोटका विधायक संजीव सरदार से मिलकर क्षेत्र में सफाई की लेकर मांग पत्र सौंपा। इन्होंने विधायक से ज्ञापन के माध्यम से पूरे क्षेत्र में जुस्को द्वारा युद्धस्तर पर व्यापक सफाई अभियान चलाने, आवश्यक स्थानों पर कृत्रिम छठ घाटों का निर्माण कराने तथा सभी छठ घाटों पर पर्याप्त स्वच्छ जल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इधर, विधायक संजीव सरदार ने तत्काल जुस्को अधिकारियों से वार्ता कर लोगों को आश्वस्त किया कि, हर वर्ष की तरह छठ पर्व पर सभी आवश्यक व्यवस्था कराई जाएंगी। यह भी पढ़ें- Jamui News: त्रिपुरारी घाट पर नदी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.