Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क में चला सफाई अभियान
जमशेदपुर, जुलाई 19 -- Jamshedpur News: बागबेड़ा के वायरलेस मैदान स्थित रेलवे पार्क की बदहाली पर रेलवे और प्रखंड प्रशासन के ध्यान न देने से नाराज जनप्रतिनिधियों ने खुद सफाई का जिम्मा उठाया। गुरुवार को उप मुखिया संतोष ठाकुर और अजीत सिन्हा के नेतृत्व में पार्क में सफाई अभियान चलाया गया। जनप्रतिनिधियों ने पार्क में बिखरे कचरे को हटाया और झाड़ियों की कटाई कराई। इससे सुबह-शाम टहलने वाली महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और खेलने वाले बच्चों को सुविधा मिल सकेगी। सफाई कार्य में जीवन संस्था, मॉर्निंग वॉकर्स समूह और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.